बस थोड़ी सी

अकेले आये हैं,अकेले जाएंगे !
खाली हाथ आये थे,मुट्ठी भर बस यादें ले जाएंगे !
थोड़ी सी ज़िन्दगी जीलो,कल तो मर ही जाएंगे !! 1

मिलेंगे करोडो से,किस किस को हम याद रहेंगे !
लड़ेंगे कई बातों पे,जीत के क्या पाएंगे !
थोड़ी सी हसी बांटलो,कल तो मर ही जाएंगे !! 2

डिग्री हज़ारों कर लो,पैर तो ज़मीन पे ही रेह्जायेंगे !
पैसे करोडो कमालो,पल पल सांस लेते ही रहेंगे !
थोड़ी सी अच्छाई बांटलो,कल तो मर ही जाएंगे !! 3

बातें अच्छी करो,दिल के सच्चे बनके रहजायेंगे !
कोई भी काम सच्चे दिल से करो,समय आने पर काम आएंगे !
थोड़ी सी प्यार बांटलो,कल तो मर ही जाएंगे !! 4

Comments